- पहली ही बैठक में विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा लिया सख्त निर्णय।
कोंडागाँव- नगरीय सरकार के परिषद की पहली बैठक सोमवार को नपा के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें मुख्य बिन्दुओ में ग्रीष्म काल के दौरान नगर पालिका के द्वारा सप्लाई नल कनेक्शन में पृथक से मोटर लगाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही के साथ ही नल कनेक्शन विच्छेद किया जाएगा। नगर में कमर्शियल होर्डिंग लगाने वालों को पहले अनुमति लेनी होगी, बगैर अनुमति के ऐसे होर्डिंग लगाने वालों पर सीधे नगर पालिका करवाई करेगी। नगरीय क्षेत्र में जहां-तहां कचरा फेंकने व निर्माण सामग्री बिल्डिंग मटेरियल डंप करने वालों पर भी अब नगर पालिका की टेढ़ी नजर होगी।

इसके अलावा जो लंबे समय से दुकान दुकान लेने के बाद प्रीमियम जमा नहीं कर रहे हैं उनकी दुकान निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी,बैठक में एक करोड़ से अधिक के कार्यों का अनुशंसा भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश ड़े सहित समस्त पार्षद व विभागीय कर्मचारी- अधिकारी मौजूद रहे।