कोंडागांव- जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा रविवार को आयोजित किया गया है। जिसमे सास बहू एक साथ जुगनी कलार केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे। इस राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में 200 घंटे के अध्यापन कार्य एवं सात अध्याय पूर्ण करने वाले असाक्षरों को आकलन के लिए शामिल किया जा रहा है।

इसके लिए जिले में 362 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में 7600 परीक्षार्थी इस महा परीक्षा अभियान में शामिल हो रहे हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के टीम ने शिक्षार्थियों को आकर्षक पाउच में पीले चावल, शिक्षार्थी पर्ची व पम्पलेट देकर अधिक से अधिक लोगों को महापरीक्षा अभियान में आने का न्योता दिया गया।