- सप्ताह भर के भीतर नगर में यहां आज जाने की तीसरी बड़ी घटना
कोंडागाँव- नगर के मर्दापाल रोड स्थित वन विभाग के कस्टागार में शुक्रवार की सुबह कास्टागार स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के पास आग लग गई। दरअसल गोदाम के पीछे बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता के बंडल फेके हुए है।

जिसमें आग लग गई, आगजनी का कारण अभी ज्ञात नही हुआ है, लेकिन यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी नुकसान हो सकती थी। खैर सूचना पाकर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।