कांग्रेसियों ने फुका ईडी व केंद सरकार का पुतला

पुतले के साथ कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए निकले कांग्रेसी बस स्टैंड में किया विरोध स्वरूप पुतले का दहन।

कोंडागाँव– ईडी व भाजपा सरकार का जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थानीय कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। आपको बता दे कि, प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन करते समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा- झटकी भी हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष झुममुकलाल दीवान,नरेंद्र देवांगन, पूर्व जनपद सदस्य शिवलाल मंडावी,कोंडागांव कांग्रेस शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीति भदोरिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदू दीवान, पूर्व पार्षद कामदेव कोर्राम, सहदेव कोर्राम, पूर्व पार्षद योगेंद्र पोयाम,बाबा खान व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *