जंगल बचाने फिर हुआ मंथन,जैव विविधता दिवस पर, वक्ताओं ने रखी अपनी बात

 

बच्चों ने बनाई पेंटिंग, लिखा निबंध और पाया ईनाम।

– मेंढर तालाब परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 

कोंडागाँव- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोंडागांव वन मंडल के द्वारा अमरावती वन परिक्षेत्र के मेंढर तालाब परिसर में विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्राकृतिक के बीच मौजूद रहकर विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार पाए। आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ चूणामणि सिंह ने कहा कि, इस वर्ष की थीम है वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि, हमें जंगल और इससे जुड़े प्राणियों को संरक्षण करने की अब जरूरत आन पड़ी है तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं उन्होंने अपनी बातें रखते हुए कई उदाहरण के माध्यम से अपनी बात रखी और जल, पर्यावरण और जंगली जीव- जंतुओं के ताने बाने को समझाया।

वही हरेंद्र यादव ने अपनी बाते रखते हुए जैव विविधता पर विस्तार से अपनी बात रखी तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बाते रखी और जंगल/पर्यावरण के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। इस मौके पर विक्रम मंडावी, वैशाखू राम,नीलिमा प्रभाकर, मगलूराम, प्रतीक वर्मा, मिश्रा बिजन शर्मा, गौरव टण्डन वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *