मुलमुला धान खरीदी केंद्र की जांच कबतक- मोहन मरकाम

करोड़ो में हुई फर्जी खरीदी इसलिए जिले के सभी केंद्रों में जांच की कर रहे है मांग।

कोंडागाँव- जिले के मूलमुला धान उपार्जन केंद्र में धान की फर्जी खरीदी को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि के धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, लेकिन अब तक इस मामले की कोई जांच नहीं हो पाई है। इतने बड़े राशि का गड़बड़ी कर पाना केवल छोटे स्तर के कर्मचारियों की बस की बात नहीं है। बल्कि इसमें अन्य कई लोग भी शामिल हो सकते हैं उन्होंने कहा कि, हम जिले के सभी 67 धान खरीदी केंद्रों में हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जांच की मांग करते हैं। इस मौके पर संजय करन , तरुण गोलछा, नरेंद्र देवांगन, रितेश पटेल, सकुर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *