भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसादी

– श्री राम की भक्ति में झूमते रहे लोग।

कोंडागाँव- रामनवमी का पर्व नगर में उत्साह और उल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया जा रहा है। स्थानीय श्रीराम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही जहां विधि-विधान के साथ पूजन और भजन कीर्तन किया गया। राम मंदिर समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण किया। वही शाम को विश्व हिंदी परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसे जगह-जगह लोगों ने स्वागत करते रहे, इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *