लोगो को राहत देने वनकर्मी पिलायेंगे स्वच्छ जल

  • बडकनेरा मार्ग में लगाया प्याऊ।

कोंडागाँव- क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन परिसर ख़ुटडोबरा ब के परिसर रक्षक अजय कुमार नाग परिक्षेत्र सहायक हरीश यादव के द्वारा कोंडागांव बड़ेकनेरा मार्ग पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

जिसका शुभारंभ शुक्रवार को चूड़ामणि सिंह वन मंडल अधिकारी के द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा बिजन लाल शर्मा व समिति सदस्यों और ग्राम वासियों की मौजूदगी में किया गया। साथ ही वन मंडल अधिकारी कोंडागांव के द्वारा लोगों को वन को आग से बचाने के लिए सहयोग करने के लिए बताया गया इसमें बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवम् ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *