मेला स्थल पर नगर पालिका की कार्रवाई, 50 किलो पॉलिथिन जब्त

कोंडागांव- कलेक्टर के निर्देशन में नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा शुक्रवार को मेला स्थल पर सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि, अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथिन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त की गई।

नगर पालिका की टीम ने मेले में लगाए गए विभिन्न दुकानों एवं स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यापारियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित पॉलिथिन के उपयोग पर पूर्णतः रोक है। इस दौरान संबंधित व्यापारियों को भविष्य में पॉलिथिन का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *