मरीज के परिजनों को सबकुछ पहले ही बता दिया गया था- डॉ सिद्धार्थ

 

कोंडागाँव- जिला हॉस्पिटल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ ने मरीजो के द्वारा लगाए गए आरोपी के संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि, जिला हॉस्पिटल में व्यवस्था नही होने के चलते हमें जो मेटल ऑपरेशन में लगने होते हैं। उसे मरीज की बताकर मंगवाया जाता है जिसका भुगतान सम्बंधित मरीजों के परिजनों को करना होता है। जो कि, मेरे द्वारा मरीज के परिजनों को बताया भी गया था हां यह जरूर है कि, उनसे लिखित में इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। जिसकी वजह से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हुई है,जबकि पैसा ऑपरेशन में उपयोग हुए मेटल के नाम पर लिया गया है न कि मैने अपने उपयोग के लिए लिया है।

 

दी गई है पहले ही जानकारी-

डॉ सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि, उनके द्वारा पहले ही सिविल सर्जन को इलाज में आवश्यकता पड़ने वाली सामानों की लिस्ट दी गई है, लेकिन अब तक उनकी सप्लाई नहीं हो पाई है जिससे ऑपरेशन आदि में समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *