– भाजपा कार्यालय घेरने निकले थे कांग्रेसी।
कोंडागाँव- केंद्र सरकार का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने खिलाफत में की जमकर नारेबाजी। दरअसल नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस की चाक -चौबंद व्यवस्था के चलते पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को बीच रास्ते पर ही रोक लिया। इस बीच कांग्रेसी जमकर नारेबाजी करते रहे और पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि, हमारे बड़े नेताओं को मोदी सरकार नीचा दिखाने की कोशिश करने में लगी हुई है, लेकिन वह हर बार नाकामयाब हो रही है।