कोंडागाँव- छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी ने कहा कि, हम इस बार खरीदी में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि हमारी वर्षों की मांगे अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि, हम हरसाल नियमानुसार खरीदी तो करते हैं और उठाव नहीं हो पाने के चलते हमें कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं। हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।