– कहा नव दंपति के बीच विवाह के बाद से ही होता रहता था विवाद।
कोंडागांव- तीन माह पहले ही माकड़ी विकासखंड के मीरमिण्डा में रुचिता का सामाजिक विधि-विधान के साथ विवाह हुआ था। लेकिन मायके पक्ष के लोगो को यह कहा पता था कि, उनके दमाद का किसी अन्य युवती से बातचीत हैं, और यही नवदंपति के बीच हमेशा विवाद का कारण रहा है। उक्त बातें मृतिका की बहन रेणुका नायक सहित अन्य परिजनों ने मृतिका के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि, रुचिता की मौत कोई सामान्य घटना नही बल्कि हत्या है। विवाह के बाद से अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था जिसे मृतिका ने अपनी बहन को भी बताई थी। लेकिन मृतिका के परिजन यही सोचते रहे कि, कुछ दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन गुरुवार की रात उन्हें रूतिता के मौत की खबर मिली और वह जिला हॉस्पिटल पहुंचे थे।

(फ़ोटो- मृतिका के परिजन)
मृतिका के परिजनो की माने तो इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच की होनी चाहिए जिससे कि, हमे न्याय मिल सके और हमारी बेटी की आत्मा को शांति, पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुच गया है। फिहलाल मृतिका के ससुराल पक्ष से हमारी बात नही हो पाई हैं।