कोंडागाँव- स्थानीय मर्दापाल चौक के पास स्थित वन शहीद स्मारक में उपस्थित होकर वन कर्मचारी अपने शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर संयुक्त वन मंडल अधिकारी आशीष कोटरीवार, उप वन मंडलाधिकारी सुषमा जे नेताम सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी, रिटायर्ड वन परिक्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद है।