भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ हम अग्रसर- लता उसेंडी

  • जीएसटी के नए स्लैब को लेकर क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने रखी अपनी बात।

कोंडागांव- आगामी 22 सितंबर से जीएसटी के नए स्लैब लागू होने को लेकर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत लगातार आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करके, रेट को कम करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक बढ़त होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।

राम राज्य की कल्पना हो रही साकार-

लता उसेंडी ने कहा कि, 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे। इसके अलावा राज्य सरकारें भी मनमाने ढंग से कभी भी कोई भी कर आरोपित कर देती थी। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय पर टैक्स नहीं लागू करने का निर्णय लेने के बाद अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर देने से अब वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था अब जनता के लिए रामराज्य लाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि, नए सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुएँ, ट्रैक्टर व उसके कलपुर्जे व अन्य कृषि उपकरण तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुओं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल उत्पादों को किफायती बनाया गया है। जीएसटी करदाता 2017 में 66.5 लाख से बढ़कर 2025 में 1.51 करोड़ हो गए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये रहा, जो केवल चार वर्षों में दोगुना हो गया है। इसका लाभ वस्त्र उद्योग को, विशेष रूप से निर्यात के लिए, होगा। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी को लेकर अन्य बातें रखें इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, मनोज जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *