जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी

 

कोण्डागांव- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम द्वारा कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य पर विक्रय, अमानक सामग्री की बिक्री एवं गैर-कृषि उपयोग जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में विकासखंड फरसगाँव अंतर्गत दुर्गा कृषि केंद्र, बोरगाँव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा भंडारित उर्वरकों का कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जो कि गंभीर अनियमितता पाई गई। उक्त अनियमितता के मद्देनज़र दुर्गा कृषि केंद्र के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से 21 दिवस के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही प्रतिबंध अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *