– कहा सरकार ना हमारी सुन रही और ना ही जनता की।
कोंडागाँव- नगर के बांधा तालाब में मंगलवार की दोपहर हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने जल सत्याग्रह करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि, सरकार ना तो हमारी ओर ध्यान दे रही है और ना ही जनता की पीड़ा उन्हें दिख रही है। हम अपनी मांगों को लेकर अगिड़ हैं और तब तक रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। हम लोगों ने पिछले 2 साल में 160 से अधिक दफे आवेदन -निवेदन सरकार को किया है, लेकिन सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि, हमें कोई कमेटी नहीं चाहिए कोई आश्वासन नहीं चाहिए हमें जो देना है रिटर्न में दे।