कोंडागाँव- पखवाड़े भर से भी ज्यादा समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने सोमवार को धरना स्थल पर ही चना-मुरा व भेल बेचते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल हड़ताली कर्मचारी मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।