कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रविवार की शाम तकरीबन 7बजे दूधगांव में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे मौके पर ही दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद गुस्साई भीड ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए मार्ग को खुलवाते हुए यातायात बहाल की।
सूत्र बताते हैं कि, दुर्घटनाग्रस्त कार में अवैध मादक पदार्थ भी रखा हुआ था, जिसकी पुष्टि फिलहाल नही हो पाई है, जांच में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।