कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दूधगांव पुलिया के पास कुछ देर पहले मोटरसाइकिल और एक कार की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि, इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस अब मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया है।