– कोचेका की तदर्थ कमेटी का हुआ गठन प्रवीण जैन अध्यक्ष मनोनीत।
कोंडागाँव- कोंडागाँव चैंबर्स ऑफ कामर्स के गठन की प्रक्रिया जिले के व्यापारियों द्वारा शुरू की गई है। 15 अगस्त की दोपहर स्थानीय सामुदायिक भवन में हुए एक बैठक के दौरान सर्व समिति से तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। जिसमें श्री प्रवीण बरडिया को कार्यकारी अध्यक्ष,श्री ओम प्रकाश टावरी, श्री अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, श्री गीतेश गांधी को सचिव, श्री तेजश दीवान को कोषाध्यक्ष व श्री जितेंद्र सुराणा को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि, जिले में चेंबर ऑफ कोंडागांव के गठन को लंबे समय से चर्चा चल रही थी। बैठक के दौरान जिले भर के व्यापारी शामिल रहे वहीं विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
कार्यकारिणी सदस्य –
श्री गणेश देवांगन,श्री सुदीप सिंग,श्री बिल्लू आहूजा ,श्री मुकेश रांय।
संरक्षक-
श्री वीनू भाई पटेल,श्री मृदुल विश्वास ,श्री विनोद शर्मा, श्री हरीश गोलछा(tmk) शामिल हैं। ज्ञात हो कि, जिले में चेंबर ऑफ कोंडागांव के गठन को लंबे समय से चर्चा चल रही थी।