अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

कोंडागाँव- छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला इकाई अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर डीएनके मैदान में बैठी हुई है। आंदोलनकारी ने बताया कि, हमें हमारे काम के हिसाब से मेहताना नहीं मिल पा रहा है, और न ही हमारा शासकीयकरण किया जा रहा है और न तो पोषण ट्रैकर पर सही से काम हो पा रहा है, हमें जो मोबाइल दिया गया है वहां 4G है और 5G में चलने वाले एप्प में काम करने की बात कह रहे हैं ।

जिसके चलते हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन शासन- प्रशासन हमारी मांगों को ध्यान नहीं दे रहा है आज तो केवल हम चेतावनी दे रहे हैं सितंबर में हम उग्र आंदोलन करने के बाद भी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *