- काम तो कर रहे हैं पर पैसा नहीं मिल रहा।
कोंडागाँव- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में तैनात आवास मित्रों को पिछले 9 माह से काम करने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने की बात कहते हुए वे कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को पहुंचे थे। पीड़ित आवास मित्रों ने कहा कि, आवाज के लिए तो नियमानुसार राशि आ रही है, लेकिन हम लोगों के लिए पैसे नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते हमें कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज