मंत्री केदार कश्यप हुए तिरंगा यात्रा में शामिल

  • हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

कोण्डागांव- प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में 200 मोटर साइकिल में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंत्री कश्यप ने ग्रामीणों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

  • आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचना है-

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे महापुरुषों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि वे गर्व और सजगता के साथ देश की अखंडता बनाए रखें।

उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को देशभक्ति के पाठ पढ़ाने, राष्ट्रीय महत्व के विषयों एवं प्रमुख तिथियों की जानकारी देने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की जो संकल्पना की गई है, उसे साकार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है।

 

 

8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *