कोंडागाँव- विकासखंड स्रोत समन्वय कार्यालय में सभी माध्यमिक शाला से एक-एक शिक्षक का मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है,उन्हें समुचित शिक्षा प्रदान करते हुए समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने हेतु सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक समाज मे ऐसे बच्चे जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं जिसकी वजह से वे शिक्षा की मुख्य धारा से नही जुड़ पाये हैं उनका चिन्हांकन कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ पायेंगे साथ ही उन्हें समुचित कक्षा में दाखिला दिलाकर शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक ऐसे विद्यार्थी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और स्कूल में पहले से दर्ज हैं उन्हें भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में दक्ष हो जायेंगे। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रुचिपूर्ण व रोचक बनाये,जिससे सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने रुचिपूर्वक व सहजता से प्रशिक्षण प्राप्त किये।प्रशिक्षण में सभी के लिये चाय व भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स कीर्तन ध्रुव, निरंजन पोयाम, डॉ विनय, मनीषा पोयाम,तिलक कश्यप, देवव्रत मरकाम ,लाला राम साहू, अमर सिंह मरकाम, निधि साहू के द्वारा दिया। प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में बीईओ द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त प्रशिक्षण को धरातल पर लाने की अपेक्षा के साथ प्रशिक्षण का समापन किये।
विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका-
इस पूरे प्रशिक्षण का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर देवांगन,विकासखंड स्रोत समन्वयक ताहिर अहमद खान,बीआरपी भेदराम मानकर के मार्गदर्शन में हुआ।सभी ने कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।