-
- साहू जल्द ही करेंगे अपनी कार्यकारिणी का विस्तार।
कोंडागाँव- रेंजर संगठन कांकेर वृत्त का चुनाव जिला मुख्यालय के दक्षिण वन मंडल कस्टागार में शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष धनलाल साहू की मौजूदगी में हुआ। संगठन से जुड़े सदस्यों के बीच हुई आपसी चर्चा व संगठन में और शुरुआती दौर से ही अधिक मजबूत करने के पछधर रहने वाले नरेंद्र साहू को सर्वसम्मति से कांकेर वृत्त का अध्यक्ष चुना गया।

मनोनीत अध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन सदस्यों से विचार विमर्श के बाद जल्दी करने की बात कही गई है। बैठक में मुख्य रूप से मिर्जाफिरोज, प्रतीक वर्मा, बिजन लाल शर्मा, भूषण ठाकुर, सहित अन्य मौजूद रहे। वही विभिन्न संघ संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने एन साहू अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाइयां प्रेषित की हैं।