कोंडागाँव- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय कृष्णाकुंज परिसर में कोंडागाँव वन मंडल के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण उपस्थित लोगों के द्वारा रोपण किया गया।

साथ ही उक्त पौधों की संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी ने एक अभियान दिया है एक पेड़ मां के नाम। पौधारोपण कर हम हरियाली को बचाते हुए ग्लोबल वार्मिंग से निपट सकते हैं। वही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, वन मण्डलाधिकारी चुंदमणि सिंह, नपा अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।