कलेक्टर पन्ना ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण*

कोण्डागांव-  कलेक्टर  नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जैतपुरी और लंजोड़ा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान शासन द्वारा प्रदाय की गई 3 माह के चावल वितरण की व्यवस्था का अवलोकन किया और सभी हितग्राहियों को शासन के निर्देशानुसार चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही को राशन प्राप्त करने में समस्या न आए और शासन के निर्देशानुसार हितग्राहियों को चावल के साथ ही नमक, चना, शक्कर इत्यादि का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *