- बार-बार माइक से किया जा रहा एलाउंसमेंट पर शिक्षक नहीं आ रहे काउंसलिंग में।
कोंडागाँव- जिले में शिक्षकों के चल रहे युक्ति युक्तकरण को लेकर शिक्षक साझा मंच की जिला इकाई स्थानीय जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, युक्ति युक्तकरण के तहत काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन सूची ही जारी नहीं की गई है और जो सूची बताई जा रही है वह भी त्रुटिपूर्ण है उसमें जिम्मेदार अफसर के हस्ताक्षर ही नहीं है।

इंतजार कर रहे हैं अफसर-
नियमानुसार दिन- तिथि पर अफसर व कर्मचारी काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए निर्धारित जगह पर बैठे हुए हैं, लेकिन काउंसलिंग के लिए कोई शिक्षक मौके पर नहीं आ रहा। सभी शिक्षक जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर काउंसलिंग प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। हालांकि बार-बार काउंसलिंग के लिए माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है। अफसरो की माने तो काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है शिक्षक आये और अपनी जगह का चुनाव कर सकते हैं।