ग्रामीणों का पटवारी पर गड़बड़ी का लगाया आरोप।
कोंडागाँव- पटवारी के द्वारा भू स्वामी के नाम को ही बदलकर जमीन से बेदखल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर से मिलकर की है पीड़ित सियाराम कुलदीप निवासी बंडापारा केशकाल ने बताया कि, जो जमीन उसकी पैतृक है जिसपर उनका नाम 1943 के पूर्व से है और वह उक्त जमीन पर काश्तकारी करते आ रहे हैं। उसे बिना सूचना के पटवारी हल्का 15 तत्कालीन पटवारी मंजुल घोडेश्वर के द्वारा अन्य के नाम पर कर दिया गया है। इस सम्बंध में पंचायत की ग्राम सभा में भी पंचनामा कर ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नहीं होने का लेख किया गया है। अब देखना होगा कि, उक्त मामले पर संबंधित पटवारी पर किस तरह की कार्रवाई होती है। और जमीन के मूल स्वामी को जमीन वापस हो पाती है या नहीं।
वही पटवारी मंजुल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, मुझ पर गलत आरोप लगाया जा रहा है, जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।