- – बारिश के पूर्व अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने दिया निर्देश।
कोंडागाँव- स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने शुक्रवार को नगर पालिका में कर कर रहे ठेकदारों की आवश्यक बैठक ली। आपको बता दें कि, इन दिनों नगर पालिका में विभिन्न निर्माण कार्य करोड़ों की लागत से हो रहे हैं। जिसका लगातार अधिकारियों के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है। वहीं कुछ निर्माण कार्य आधे-अधूरे पड़े हुए हैं। जिस पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि, जो कार्य वर्तमान में निर्माणाधीन है उन सभी कार्यों को बारिश के पूर्व सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा पर कार्य नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान मुख्य नगर पालिका दिनेश डे, सहायक अभियंता व ठेकेदार मौजूद रहे।