कठिन परिस्थितियों के बीच सम्पन्न हुआ देहदान

 

कोंडागांव- जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी जिले के ग्राम भीरागांव निवासी, त्रिनाथ नेताम की माताजी मनई बाई नेताम का हाल ही में निधन हो गया। इसी बीच संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने बताया कि, हाल ही में जगदलपुर शहर में आयोजित महासत्संग में, मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा देहदान का कार्यक्रम रखा गया था।

इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर, मनई बाई नेताम और उनके पुत्र ने देहदान का संकल्प लिया था। जब देहांत के पश्चात मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर से शव लेने एंबुलेंस गांव पहुँची, तब कुछ ग्रामीणों ने अज्ञानता के कारण इसका विरोध किया और देहदान के लिये शव सौंपने व पंचनामा करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। हालाँकि इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, संत रामपाल जी के अनुयायियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के सहयोग से गांववासियों को देहदान के महत्व के बारे में शांति और धैर्यपूर्वक समझाया। इस प्रयास से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने अपनी सहमति दी। इसके पश्चात सरपंच, पंच और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पंचनामा सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *