कोंडागाँव- सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा नक्सल प्रभावित इलाकों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाकर शासन की आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी दी जा रही है। जिसके चलते इलाके में फैले नक्सली आत्म समर्पण कर पुनर्वास नीति का लाभ ले रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष कई बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल रहे रेसिग कुमेटी उर्फ रतन सिंह व उनकी धर्मपत्नी पुनाय आंचला ऊर्फ हिरौंदी जिनके ऊपर शासन द्वारा 8-8 लाख रुपये ईनाम घोषित किया गया था। जो अब आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्य धारा से जुड़ने आये आये है।