नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु व टीम ने दिया मानवता का परिचय

कोंडागाँव- स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे पात्र सर की आकस्मिक मृत्यु पिछले दिनों हो गई थी। उनका परिवार उड़ीसा राज्य में रहता था उनके परिवार में सिर्फ बुजुर्ग मां बाप जो चलने में कमजोर थे एवं उनकी पत्नी है जो पात्र सर के शव को अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं थी।

इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका के अधिकारियों के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने अपने साथियों के साथ शमशान घाट पहुंच कर शव का हिन्दू रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण भी किया। इस दौरान पार्षद असलम खान, बंटी नाग,अविनाश सोरी,नगरपालिका के संतोष साहू एवं पालिका के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *