मजदूर दिवस पर वक्ताओं ने रखी अपनी बात, हुए विभिन्न आयोजन

  • जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित मजदूरों को

कोंडागाँव- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नगर में विभिन्न आयोजन हुए नगर के नहरपारा स्थित मजदूर संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, कार्यक्रम अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा) दीपेश अरोरा व विशिष्ट अतिथि मनीष देवांगन (जिला अध्यक्ष जिला ठेकेदार संघ कोंडागांव) की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान वक्ताओ ने मजदूरों के अधिकार और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई इस पर विस्तार से अपनी बात रखी वहीं अतिथियों ने भी शासन प्रशासन के द्वारा मजदूरों के हित को लेकर किया जा रहे विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया।

 

 

इस मौके पर जितेंद्र सुराना, आरके जैन, पार्षद गण सर्व परितोष सेन, रामेश्वरी पोयम, सुषमा खोबरागड़े, असलम खान, सखाराम कोर्राम के साथ ही राजमिस्त्री मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रसिक लाल नेताम, श्यामल धर, शर्मा जी, बाल कृष्ण सेठिया,शेख अंकुल शाह, लम्बोदर देवांगन, रत्तू कोर्राम, फूलचंद नेताम, गुलाब पटेल सुखचंद निषाद, संदीप वासनीकर, फूलसिंह निषाद, नकुल देवांगन , प्रभु लाल, मीडिया प्रभारी मार्कण्डेय जी के साथ समस्त पेटी ठेकेदार साथी एवं सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *