न जाने कब से चल रहा अवैध कारोबार का खेल आज पकड़ाया

  • सरकारी धन की हो रही थी अवैध परिवहन अधिकारियों ने पहुचाया थाने।

कोंडागाँव- सहकारी समितियां के माध्यम से समर्थन मूल्य पर हुई धान की खरीदी में अब बड़ा गड़बड़झाला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार की दोपहर तब सामने आया जब अधिकारियों ने सूचना पाकर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 5486 में 700 शासकीय धान को अवैध रूप से परिवहन करते जप्त किया। मिली जानकारी के मुताबिक यह धान बम्हनी धान उपार्जन केंद्र से रजा राइस मिल केशकाल की ओर जा रहा था। जिस ट्रक में यह धान का परिवहन हो रहा था उस ट्रक के पास धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। जिसकी सूचना अधिकारियों को मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और ट्रक को धान से भरी ट्रक को जप्त कर कोतवाली के हवाले करते हुए जांच कार्यवाही शुरू की। अब समस्या पर यह है कि, यह कारनामा आखिर कब से चला रहा है और इसमें किसकी-किसकी संलिप्ता है खैर यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *