– भाजपा नेता पर लगा रहे हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग।
कोंडागाँव- शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत भोयर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हेमंत अपनी भाभी के साथ किसी काम से कोंडागाँव आ रहे थे। तभी सडक को सुनसान जानकर मोटरसायकल को भाजपा नेता पूरेन्द्र कौशिक ने अपनी कार से ठोकर मार दी। जिससे बाईक सवार हेमंत भोयर गंभीर रूप से घयाल हो गया। जिसे सजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया।

(मृतक हेमंत भोयर)
जहाँ डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेसियों ने भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिला हॉस्पिटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के साथ बैठ गए इस दौरान कांग्रेसी जमकर नारेबाजी करते रहे और आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की हालांकि अब भी कोतवाली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी व मृतक के परिजन मौजूद है।