कोंडागाँव- राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक चेतना और सनातन धर्म के प्रति गौरवबोध को जागृत कराने के उदेश्य से नगर की श्रीराम मानस मंडल 23 अप्रैल को एक प्रेरणादायक उद्बोधन आयोजित करने जा रहा है।

आयोजको ने बताया कि, वर्तमान वैश्विक दौर में जब सांस्कतिक भ्रम, वैचारिक भ्रम और इतिहास की विकृतियां युवाओं को भ्रमित कर रही है। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि, भारतीयता और सनातन मूल्य की पुनर्स्थापना के लिए जन जागरण हो। आयोजकों ने बताया कि, यह आयोजन बॉयज होस्टल मैदान में 23 अप्रैल की शाम को होगा। जिसमें प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक व वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ लोगों को संबोधित करेंगे।