- – मनरेगा कर्मियों ने धरने पर बैठ कहा हमें हमारे काम के अलावा अन्य कार्य हमसे ना लिया जाए।
कोंडागाँव- अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी धरने पर चले गए है। स्थानीय एनसीसी मैदान में अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरने पर मनरेगा अधिकारी- कर्मचारी बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। आंदोलनकारियों ने बताया कि, उनकी मुख्य चार मांगे है। जिसमे नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक मनरेगा कर्मियों के सेवा एवं सामूहिक सुरक्षा के लिये मानव संसाधन नीति तत्काल लागू किया जाए,पूर्व में किए गए हड़ताल अवधि का वेतन /मानदेय तत्काल प्रदान करें, विगत तीन से पांच माह से लंबित वेतन/मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए व मनरेगा कर्मियों से केंद्र व राज्य शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलावा कोई अन्य कार्य न लिया जाए।