नए बस स्टैंड पहुंचे नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष यात्रियों से की चर्चा

कोंडागाँव- नवनिर्मित अन्तर्राजिय बस स्टैंड के अचौक निरीक्षण पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी। जहां इन्होंने यात्रियों से चर्चा की और सीएमओ नगर पालिका को बस स्टैंड में आवश्यक सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि, यह बस स्टैंड तकरीबन 2 साल पहले से बनकर तैयार है, लेकिन यहां बसों की आवाजाही नहीं होने के चलते यह वीरान पड़ा हुआ था जहां आसामाजिक तत्वों का डेरा धीरे-धीरे जमने लगा था। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी सख्त हुआ और बसों की आवाजाही शुरू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *