- इस होली आप भी खेले बिहान कि फल,फूल व सब्जियों से बनी हर्बल रंगों से..
कोंडागाँव- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान झाटीबन आलोर की महिला समूह के द्वारा इस होली में केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए फूल व सब्जियों से गुलाल आदि का निर्माण समूह की महिलाओं के द्वारा किया गया है।

जिसकी बिक्री मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा था। समूह की महिलाओं ने बताया कि,आधुनिकता के दौर में लोग कुछ भी बाजार में बेचने डर नही रहे और उसका उपयोग कर लेते हैं,जिससे उन्हें नुकसान ही होता है। वह हर्बल गुलाल का निर्माण कर लोगों को इस होली हर्बल गुलाल से होली खेलने अपील भी कर रहे हैं।