महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा जीता ईनाम।
कोंडागाँव- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग व आजीविका मिशन बिहान के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन ऑडिटोरियम और तीरंदाजी मैदान परिसर में किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। बिहान समूह की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से महिला दिवस को प्रस्तुत किया जिसका निरीक्षण विधायक ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी, दीपेश अरोरा, कलेक्टर कुणाल दुधवत, सीईओ जिप अविनाश भोई, विनय सिंह, केएल सिन्हा, प्रभाकर सिंह, सौरब सहित बड़ी संख्या में अन्य मौजूद रहे।