– मामला माकड़ी के तमरावण्ड का।
कोंडागाँव- माकड़ी विकासखंड के तमरावड में फूड पायजनिग से 26 शिकार लोगो को हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज जारी है। इनमें से एक कि मौत इलाज के दौरान हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सभी देव जात्रा मनाने के बाद सामूहिक भोजन किए थे। जिसके बाद इनमें से कुछ लोगों को उल्टियां होने लगी जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में इलाज के लिए भर्ती किया गया,लेकिन इनमें से कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ इनका इलाज जारी है।