– अबतक कुल सात लोगों को पकड़ा गया जा चुका है।
कोंडागाँव- दो दिन पहले नगर के बाजारपारा इलाके से सांभर का मांस बिक्री करते पाए जाने के मामले में वन विभाग कोंडागाँव को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मांस बेच रहे महिलाओं ने वन अमले को पूछताछ में बताया कि, वे ग्राम उरपुटी जिला धमतरी निवासी नरसु पिता पिलारू से खरीदकर लेकर आये थे। जानकारी के मुताबिक वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणी सिंह के निदेर्शानुसार में एक दल का गठन किया गया जो तत्काल धमतरी के लिए अग्रिम कायर्वाही हेतु रवाना हुआ।
दल द्वारा ग्राम उरपुटी जिला धमतरी पहुंच कर नरसु के निवास में दबिश दी गयी। उससे पूछताछ करने पर यह स्वीकार किया गया कि, सांभर का शिकार उसके 04 साथियों से मिलकर किया गया है तथा मांस संगीता निमर्लकर से सम्पर्क कर दिनांक 20 फरवरी की शाम बेचना बताया गया। वन्य प्राणी सांभर के शरीर का वह भाग जो खाने योग्य नहीं था उसे धमतरी वनमण्डल के आरक्षित वन कक्ष क्रमाक आर. एफ. 178 में जला दिया गया। उक्त जानकारी के आधार पर नरसु पिता पिलारू,मुकेश पिता पिलारू, दुलेश्वर पिता धनीराम, तुलसी पिता भानसिंग, मैतु पिता मंगलु ग्राम उरपुटी जिला धमतरी को गिरफतार कर अग्रिम कायर्वाही के लिये कोण्डागाँव लाया गया जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।