कोंडागाँव- स्थानीय चौपाटी मैदान परिसर में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की जिला इकाई अपनी 11 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरने पर बैठ गई है। यहां विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करने की मांग अधिकारी कर्मचारी मंच के माध्यम से कर रहे हैं।