- – इसी जगह पर निर्माण अधीन पुलिया पहले हो चुका है धराशाही।
कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ड़ी (कोंडागांव नारायणपुर) में चल रहे निर्माण कार्य के बीच शनिवार की सुबह कुम्हारपारा के पास बनाए गए डायवर्सन मार्ग तेज बारिश के बाद बह गया। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। आपको बता दे की तकरीबन तीन माह पहले भी डायवर्सन मार्ग के पास ही निर्माणाधीन पुलिया इसी तरह बारिश के चलते धराशाही हो गया था।

(पूर्व में धाराशाही हुआ पुलिया)
इससे कहीं ना कहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं फिलहाल डायवर्सन मार्ग के बह जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।