- आगनबाड़ी में करंट लगने से हुई थी बच्ची की मौत।
कोंडागाँव- आंगनबाड़ी आई एक मासूम की आंगनबाड़ी के मुख्य दरवाजे में करंट लगने से गुरुवार की सुबह मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल पहुंचे थे, लेकिन पोस्टमार्टम गुरुवार को नहीं हो पाया और परिजन इंतजार करते रहे। शव का पीएम शुक्रवार की सुबह किया गया। ज्ञात हो कि, मर्दापाल सेक्टर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पदेली के आगनबाड़ी में यह घटना घटित हुई थी। इस पूरे मामले में जहां विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही सामने आई है, अब परिजन जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।