कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल घाट के 9 मोड में तकरीबन पिछले सप्ताह भर से एक ट्रक खराब होकर पड़ी हुई थी। जिसे आज टोचन लगाकर ले जाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान अचानक रस्सी के टूट जाने से ट्रक घाट में ही हवा पर लटकने लगी थी, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ।