कोंडागाँव- जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी मैदान में संचालित स्वदेशी एक्सपो क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों के द्वारा गुरुवार की दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण किया। मेले के संचालक विक्की अग्रवाल ने बताया कि, वह हर बार भंडारे का आयोजन मेला परिसर में ही करते हैं।