कोंडागाँव- नाचा देखने आई एक नाबालिग को मनचलों ने बनाया अपने हवस का शिकार। जानकरी के मुताबिक जिले के फरसगांव में नाबालिग के साथ दरिंदो ने किया दुष्कर्म। कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम में पीड़िता व आरोपी की दोस्ती हुई थी। वही पिछले दिनों फरसगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की हुई मुलाकात हुई और आरोपी व उसके दोस्तों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ अनाचार किया। मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटो में फरसगांव पुलिस ने इस मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।